वंदे भारत ट्रेन में खराबी, राज्यसभा सांसद भी ट्रेन में सवार; दिल्ली-हावड़ा मार्ग बाधित

Vande Bharat Train: यूपी के इटावा से बड़ी खबर सामने आई है। देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत बीच सफर में खराब हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vande Bharat train malfunctioned in etawah
Vande Bharat train malfunctioned in etawah | Image: republic

Vande Bharat Express Itawa: यूपी के इटावा से बड़ी खबर सामने आई है। देश की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत बीच सफर में खराब हो गई। बताया जा रहा है कि इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण वंदे भारत ट्रेन आउटर पर खड़ी है। जानकारी मिली है कि वंदे भारत ट्रेन में अन्य यात्रियों समेत राज्यसभा सांसद गीता शाक्य भी सफर कर रही हैं। 

वंदे भारत ट्रेन के रुके होने के कारण करीब 1 घंटे से  दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग, शताब्दी समेत अन्य कई सुपरफास्ट ट्रेनों को इटावा जंक्शन पर रोका गया है। फिलहाल भरथना और इटावा रेलवे स्टेशन के बीच आउटर पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत कार्य जारी है। रेलवे की टेक्निकल टीम व अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। 

वंदे भारत ट्रेन के इंजन में आई खराबी

जानकारी के मुताबिक, भरथना स्टेशन से एक किमी आगे बढ़ने के साथ ही ट्रेन में खराबी आ गई। इसके बाद एक इंजन को भेजकर ट्रेन को वापस भरथना स्टेशन लाया गया। सराय भूपति स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाकर वंद भारत ट्रेन को लूप लाई पर लाकर मेन लाइन को क्लियर किया गया। करीब 12 बजे मेन लाइन दोबारा से शुरू हो सकी। इसकी वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय लेट हो गई।

दूसरी ट्रेन से यात्रियों को किया गया रवाना

वहीं, वंदे भारत के यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भरथना पर हंगामा भी किया। हंगामा कर रहे यात्रियों को पीछे खड़ी नई दिल्ली -अयोध्या वंदे भारत और नई दिल्ली शताब्दी से कानपुर भेजा गया। ट्रेन में राज्यसभा सांसद गीता शाक्त भी सवार थीं। अन्य यात्रियों के साथ भी वो दूसरे ट्रेन से रवाना हुईं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोलकाता केस: CBI को जांच के लिए पूरी छूट, पर SC ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड