उत्तर प्रदेश: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Uttar Pradesh: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार किया गया।

Follow : Google News Icon  
accused arrested
प्रतीकात्मक | Image: shutterstock

Uttar Pradesh: बलिया जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 12 वर्षीय किशोरी के साथ उसी गांव के नितेश सिंह (19) ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर नितेश सिंह के खिलाफ 10 जून को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का सरंक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Good News: सब्जियों के भाव पर सरकार रखेगी निगरानी, भाव बढ़े तो करेगी उपाय

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड