उत्तर प्रदेश: पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में बंद कर सीमेंट भर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में बंद कर सीमेंट भर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुरी इलाके में हुई इस घटना के संबंध में शव को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान सौरभ राजपूत (29) के रूप में हुई है और वह मर्चेंट नेवी का कर्मचारी था।

उन्होंने बताया कि सौरभ चार मार्च से लापता था।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने राजपूत की पत्नी मुस्कान (27) और उसके प्रेमी साहिल (25) को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने चार मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया।

Advertisement

सिंह ने बताया कि मुस्कान और उसके प्रेमी ने स्वीकार किया कि उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़े किये और ड्रम में रखकर उसे सीमेंट से सील कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी साहिल के साथ छुट्टियां मनाने कहीं चली गई थी।

उन्होंने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में प्रेम विवाह किया था।

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड