उत्तर प्रदेश: बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में दो और आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
गिरफ्तार | Image: X

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में दो और आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हरदी थानाक्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में पिछले वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान महाराजगंज कस्बे के रहने वाले फेरू उर्फ शेरू तथा शरीफ के रूप में हुई है। इससे पहले हिंसा को लेकर सौ से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम नयन सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान आगजनी, लूट व तोड़फोड़ की घटना की गयी थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि साक्ष्यों की जांच के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर फेरू और शरीफ को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया। पिछले वर्ष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बीच गोली चलने से रेहुआ मंसूर गांव के रहने वाले रामगोपाल मिश्र (22) की मौत हो गयी थी, जिसके बाद महसी, महाराजगंज कस्बे, सधुवापुर सहित आसपास के गांवों व बहराइच शहर में 13 और 14 अक्टूबर को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड