उत्तर प्रदेश: कौशांबी में दो पक्षों के बीच विवाद के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार को सरकारी हैंडपंप में मोटर लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने नामजद छह आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest
गिरफ्तार | Image: Canva

कौशांबी, 18 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार को सरकारी ‘हैंडपंप’ में मोटर लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने नामजद छह आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि संदीपन घाट थानाक्षेत्र में हुए इस विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को संदीपन घाट थानाक्षेत्र के महगांव में सरकारी ‘हैंड पंप’ में मोटर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीचहुए विवाद में लोगों ने आपस में लाठी डंडे से हमला किया था, जिसमें मोहम्मद अरशद उर्फ सैफी (35) की मौत हो गई थी।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदीप कुमार कुशवाहा, दिलीप कुमार कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा और राजेंद्र कुशवाहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(2)/ 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि मामले के संबंध में छह आरोपियों को मलाक मोहिउद्दीनपुर ग्रीन सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे बरामद कर लिया गए। अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के बाद अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड