Uttar Pradesh: अमेठी में मोटरसाइकिल की टक्कर से पैदल जा रहे राहगीर की मौत
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार को घर से पैदल बैंक जा रहे राहगीर को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
- भारत
- 1 min read

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार को घर से पैदल बैंक जा रहे राहगीर को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जिले के जामो कस्बा के स्वामी नाथ तिवारी (60) घर से पैदल निकट ग्रामीण बैंक जा रहे थे, तभी सड़क पार करते समय एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि…
जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)