Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
26-year old woman raped inside stationary bus in Pune
Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | Image: Representative image

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि थाना कटरा अंतर्गत कस्बे में रहने वाली 35 वर्षीय एक महिला के मोहल्ले का ही रहने वाला एक दबंग सुखदेव उसके घर में घुस आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

भंवरे ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि..

भंवरे ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि पीड़िता का पति जब घर से चला जाता था तब आरोपी उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। आरोपी लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था परंतु पीड़िता ने लोक लाज के भय से पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। जब पीड़िता विरोध करती तो आरोपी अवैध असलहे से उसे जान से मारने की धमकी भी देता था।

इस बीच पीड़िता का एक अश्लील वीडियो (दुष्कर्म का) यहां सार्वजनिक होने के बाद उसने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी भंवरे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म तथा धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सुखदेव को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया। वहीं महिला को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - Maa Brahmcharini: मां ब्रह्मचारिणी की आरती, मंत्र, कवच और स्तोत्र

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड