Uttar Pradesh: गौरव संग्रहालय के निर्माण कार्यों का CM योगी ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सिविल लाइन इलाके में गौरव संग्रहालय के निर्माण कार्यों का शनिवार को निरीक्षण किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath | Image: X@myogiadityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सिविल लाइन इलाके में गौरव संग्रहालय के निर्माण कार्यों का शनिवार को निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन संग्रहालय की दीर्घाओं में वैदिक काल, उपनिषद काल, रामायण काल, पुराण काल, नाथ परम्परा, बुद्व काल, स्वतंत्रता संग्राम तथा पूर्वांचल के गौरव आदि विषयों के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार…

गोरखपुर में आने वाले देश व विदेश के पर्यटकों के ज्ञान और मनोरंजन के दृष्टिगत पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से 1.60 एकड़ भूमि पर गौरव संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस योजना के अन्तर्गत संग्रहालय का निर्माण द्वितीय तल तक किया जाना है।

ये भी पढ़ें - ये RP कौन है... क्या ऋषभ पंत को डेट कर रहीं उर्वशी रौतेला? बड़ा खुलासा

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड