Uttar Pradesh: गाजियाबाद के होटल में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh: गाजियाबाद के एक होटल में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Local leader of Apna Dal(S) shot dead in Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI/representative

Uttar Pradesh: गाजियाबाद के कौशांबी इलाके के एक होटल के कमरे से सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कौशांबी के होटल ‘लेमन ट्री’ के एक कमरे में एमिल जोसेफ (35) नाम के युवक का शव मिला जो कि दिल्ली के प्रीतमपुरा का निवासी था। उसने बताया कि उसने रविवार शाम को होटल में प्रवेश किया था और वह गुरुग्राम की एक कंपनी में कर संबंधी विश्लेषक के तौर पर काम करता था।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे होटल के प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी कि कमरा नंबर-610 में बीती रात ठहरा एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है।

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि प्रबंधक ने जोसेफ के भाई के कहने पर दूसरी चाबी से दरवाजा खोला।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जब उसका भाई कर्मचारी के साथ कमरे के अंदर पहुंचा तो जोसेफ को बेहोशी की हालत में पाया और उसने चादर पर उल्टी की हुई थी।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए उसका लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Mumbai: हीरा कारोबारी ने ताज होटल के पास समुद्र में कूदकर की आत्महत्या, मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड