Uttar Pradesh: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, बेटी घायल

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया।

Follow : Google News Icon  
Balloon vendor killed
Uttar Pradesh: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, बेटी घायल | Image: PTI

उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार के तीन सदस्यों को कुचल दिया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई जबकि आठ वर्षीय बच्ची घायल हो गई। गुन्नौर थाने के प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह रामेश्वर (32), उनकी पत्नी बादाम देवी (30) और उनकी बेटी कुन्ना (8) सैंजना गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

कुमार ने बताया कि…

कुमार ने बताया कि बादाम देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामेश्वर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुमार ने कहा कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - BREAKING: दिल्ली सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर, शपथ ग्रहण की टाइमिंग चेंज

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड