गोरखपुर की मस्जिद पर चला हथौड़ा, GDA ने दिया था 15 दिन का अल्‍टीमेटम, अब हरकत में आई मस्जिद कमेटी; जानें पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मस्जिद पर हथौड़ा चला है। करीब 15 दिन पहले ही GDA ने अल्टीमेटम दिया, जिसके बाद मस्जिद कमेटी का एक्शन सामने आया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gorakhpur Mosque Demolish.
गोरखपुर में गिराया जा रहा मस्जिद। | Image: Screen Grab

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नगर निगम की जमीन पर बनी अवैध मस्जिद का निर्माण हटाने का काम किया जा रहा है। बता दें, नगर निगम की ओर से मस्जिद कमेटी को पहले ही जानकारी दे दी गई थी। इसके बाद ही कमेटी की ओर से अब मस्जिद को तोड़ा जा रहा है।

फिलहाल, घोष कंपनी चौराहे के पास बनी मस्जिद की तीसरी मंजिल को तोड़ा जा रहा है। GDA ने अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया था। मस्जिद कमेटी के लोग खुद अवैध अतिक्रमण हटा रहे हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला मेरठ से भी आया था, जहां मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ा गया।

मेरठ में मौलवियों और प्रशासन के बीच बनी सहमति

मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का कार्य तेज गति से चल रहा है। विकास कार्य के बीच अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद के चलते निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। इसलिए मौलवी एवं अन्य लोगों के साथ सहमति बनाई गई है और मस्जिद हटाई जा रही है। रैपिड रेल के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास मस्जिद हटाने के आपसी सहमति बनाकर मस्जिद हटाई जा रही है। फिलहाल मस्जिद का गेट हटा दिया गया है। इसके अलावा बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है। 21 फरवरी, शुक्रवार की सुबह से ही मस्जिद हटाने का काम किया जा रहा है।

दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास स्थित मस्जिद के चलते निर्माण करने में रुकावट की बात सामने आ रही थी। जिसके बाद प्रशासन और मौलवी समेत स्थानीय लोगों के बीच बातचीत की गई। वहीं शुक्रवार को इस मस्जिद को हटाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया। मस्जिद के लोगों ने कहा कि गुरुवार को पुलिस अधिकारी आए थे, जिन्होंने कहा की मस्जिद हटानी है जिसके बाद वह खुद ही मस्जिद को हटा रहे हैं।

Advertisement

'मस्जिद के बदले मस्जिद या मुआवजा दी जाए'

हाजिस वालेहीन ने कहा, "मस्जिद सड़क पर आ रही है और आदेश मुतौल्लिक पर दी गई है। हालांकि, इसे लेकर हमें यह कन्फर्म नहीं है कि इसके बदले हमें मुआवजा दिया जाएगा, या फिर हमें जमीन दी जाएगी। मस्जिद का 1857 का पेपर हमारे पास है। इसके कागजात में 2500 गज जगह और है। मैं मालूम करूंगा कि इसके बदले हमें जमीन दी जाएगी या फिर मुआवजा या मस्जिद बनाकर दी जाएगी। एसपी सिटी ने कल आकर कहा कि इसे हटा लीजिए। आप नहीं हटाओगे तो हमें बुलडोजर से हटाना पड़ेगा। आपकी मस्जिद है, आप अपने हाथों से हटाओ तो बेहतर है।"

इसे भी पढ़ें: BREAKING NEWS: महाकुंभ से हुई करोड़ों की कमाई पर अखिलेश ने कसा तंज, BJP ने दिया करारा जवाब

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड