Uttar Pradesh: बारातियों की बस और कार के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत, 4 जख्मी

Uttar Pradesh: बारातियों की बस और एक कार के बीच भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karnataka road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार तड़के बारातियों की एक बस और कार के बीच भीषण टक्कर में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि यह हादसा मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर में हुआ जिसमें कार सवार सीमा (40), प्रतिभा (32), रामलली (45), प्रतिभा (42) और शुभम की मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक शिवराजपुर से बारातियों को लेकर जा रही एक कार मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी नगर में तड़के करीब तीन बजे बघौली से आ रही एक बस से टकरा गई। बस में भी बाराती सवार थे।

Advertisement

उसने बताया कि इस घटना में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर शेक प्रकट किया।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार सुनिश्चि करें।

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें: लोकसभा सदस्य उपस्थिति दर्ज करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक टैब पर ‘डिजिटल पेन’ का करेंगे इस्तेमाल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड