Uttar Pradesh: बदायूं में किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुर्गी फार्म में सो रहे एक किसान की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shooting, shot dead, gun, firing
Uttar Pradesh: बदायूं में किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दी जानकारी | Image: ANI/Representative

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुर्गी फार्म में सो रहे एक किसान की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के जरसेनी गांव में रामपाल (32) मुर्गी फार्म में सो रहा था, तभी दो अज्ञात हमलावर देर रात करीब दो बजे फार्म में घुस आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस को रामपाल की पत्नी अशलेख ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

इस घटना की सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मृतक की पत्नी तथा अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

सीओ ने कहा…

सीओ ने कहा, ‘हम जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे।’ ग्रामीणों के मुताबिक जिस मुर्गी फार्म में यह घटना हुई, वहां कोई मुर्गी पालन नहीं हो रहा था। बल्कि रामपाल और उनकी पत्नी इसे घर की तरह इस्तेमाल कर रहे थे और वहां खेती भी करते थे।

ये भी पढ़ें - रोड मूवी री-रिलीज पर बोले अभय देओल, कहा-मैं कुछ नया, कुछ अलग ढूंढ रहा था

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड