अपडेटेड 30 July 2024 at 10:13 IST
यह पार्टी है जो चुनाव लड़ती है और जीतती है, सरकार के बल पर चुनाव नहीं जीता जाता: UP डिप्टी सीएम
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 'यह पार्टी है जो चुनाव लड़ती है और जीतती है, सरकार के बल पर चुनाव नहीं जीता जाता है।
- भारत
- 2 min read

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि ‘‘यह पार्टी है जो चुनाव लड़ती है और जीतती है और सरकार की ताकत के आधार पर चुनाव नहीं जीता जाता।’’
मौर्य की यह टिप्पणी इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कुछ वक्त पहले उन्होंने कहा था कि पार्टी संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है।
लखनऊ में भाजपा की राज्य इकाई के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा, ‘‘क्या 2014 में भाजपा की सरकार थी? क्या हमने (लोकसभा) चुनाव जीते थे? 2017 (उप्र विधानसभा चुनाव) में, क्या हमारी सरकार थी? हम जीते या नहीं?’’
उन्होंने कहा, ‘‘ जब हम जीते थे,तब सरकार नहीं थी और जब सरकार थी तो हमें लगा कि सरकार की ताकत पर ये कर सकते हैं।’’
Advertisement
मौर्य ने कहा, "सरकार की ताकत के आधार पर चुनाव नहीं जीता जा सकता, पार्टी लड़ती है और पार्टी ही जीतती है। हमेशा पार्टी ही चुनाव लड़ती है और पार्टी ही जीतती है।"
पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 उप्र विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, “2024 (लोकसभा चुनाव) में की गई गलतियों को भूल जाइए और 2027 उप्र विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए काम कीजिए।”
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 10:13 IST