उत्तर प्रदेश अपने दृढ़ संकल्प, अथक प्रयासों से नित नया कीर्तिमान रच रहा- राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि अपने दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश नित नया कीर्तिमान रच रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Governor of Uttar Pradesh, Anandiben Patel
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल | Image: PTI

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को कहा कि अपने दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश नित नया कीर्तिमान रच रहा है। पटेल ने लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “यह एक गौरवपूर्ण अवसर है। उत्तर प्रदेश ने 2018 से स्थापना दिवस को उत्सव और भव्यता के साथ मनाने की शुरुआत की।”

Advertisement

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश भारत की आत्मा है। यहां धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास के असीमित अवसर हैं। इस पावन भूमि पर भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, महात्मा बुद्ध और कबीर जैसी महान विभूतियों ने जन्म लिया। प्रदेश में 500 साल बाद भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना।” राज्यपाल ने कहा, “उत्तर प्रदेश ने विनिर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पर्यटन की दिशा में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बनता जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण के कार्य हुए हैं।”

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड