Updated April 21st, 2024 at 11:18 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी ‘सिविल सेवा दिवस’ की बधाई

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सिविल सेवा दिवस’ की बधाई और शुभकामना दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image:X
Advertisement

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिविल कार्मिकों को ‘‘सिविल सेवा दिवस’’ की बधाई और शुभकामना देते हुए उनसे पूर्ण समर्पण और परिश्रम के साथ कर्तव्य पथ पर गतिशील रहने की अपेक्षा की है।

योगी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ सभी कर्तव्यनिष्ठ सिविल कार्मिकों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘ इस शुभ अवसर पर कामना है कि आप सभी पूर्ण समर्पण और परिश्रम के साथ अपने कर्तव्य पथ पर सदा गतिशील रहें।’’

योगी ने उन्हें प्रेरित करते हुए कहा, ‘‘ विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प की सिद्धि में आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।’’

Advertisement

भारत सरकार ने वर्ष 2006 से प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को ‘सिविल सेवा दिवस’ मनाने की शुरुआत की। इसे सिविल स्वयंसेवकों को नागरिकों के लिए समर्पित करने, लोकसेवा तथा कार्य में बेहतरी के लिए उनको प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Dave Pascoe: 61 की उम्र में 38 का शरीर! फिट बॉडी के लिए फिटनेस पर कर दिए इतने लाख खर्च

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 21st, 2024 at 11:18 IST

Whatsapp logo