Uttar Pradesh: कांच व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

आगरा जिले में पुलिस ने एक कांच व्यापारी को जान से मारने की कथित तौर पर धमकी देने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के लिए शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arrest Representational image
उत्तर प्रदेश: कांच व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार | Image: Pixabay

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने एक कांच व्यापारी को जान से मारने की कथित तौर पर धमकी देने और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के लिए शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार ने अपने पिता को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए कांच व्यापारी मुस्लिम खान को धमकी दी थी।

पुलिस के अनुसार…

पुलिस के अनुसार, तीन फरवरी को एक व्यक्ति ने खान को फोन कर 20 लाख रुपये की मांग की और रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि खान ने अगले दिन चार फरवरी को एत्मादपुर थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद जांच शुरू की गई। 

पुलिस के मुताबिक, जांच के बाद पुलिस ने दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया और जिस मोबाइल फोन से कॉल किया गया था, उसे बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि फोन फिरोजाबाद से चोरी किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) सोनम कुमार ने बताया कि दीपक के पिता विश्वजीत मुस्लिम खान के यहां काम करते थे लेकिन दो महीने पहले उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने दो साथियों राजा और राजपाल की मदद से खान से पैसे ऐंठने की साजिश रची थी। 

Advertisement

उन्होंने बताया कि दीपक ने फिरोजाबाद से मोबाइल फोन चोरी कर कॉल किया। अधिकारी ने बताया कि दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि उसके दो साथी राजा और राजपाल अब भी फरार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

ये भी पढ़ें - Gurugram: रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से 2 बच्चियों की मौत, पिता घायल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड