Uttar Pradesh: रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 9 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को खाना बनाते समय एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LPG cylinder explosion
उत्तर प्रदेश: रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के नौ लोग घायल | Image: PTI/ Representative

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को खाना बनाते समय एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि खागईजोत गांव में शनिवार सुबह खाना बनाते समय नरेन्द्र नाम के एक व्यक्ति के घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया।

उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने से घर में मौजूद तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घायलों में तारा देवी, आशीष, कमलेश प्रताप की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को मामूली चोटे आईं थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।

ये भी पढ़ें - Valentine's Week 2025: 7 फरवरी से 14 फरवरी तक... जानें किस दिन है क्या

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड