Uttar Pradesh: प्रतापगढ़ में डंपर की टक्कर से 5 लोगों की मौत, 2 घायल

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर थाना रानीगंज क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर देर शाम एक अनियंत्रित डंपर की टक्कर से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
Uttar Pradesh: प्रतापगढ़ में डंपर की टक्कर से 5 लोगों की मौत, 2 घायल | Image: PTI

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर थाना रानीगंज क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम एक अनियंत्रित डंपर की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। रानीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक आदित्य सिंह ने बुधवार को बताया कि लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम मुंगरा बादशाहपुर की ओर से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने रानीगंज कस्बा से गुजरने के दौरान एक कार को टक्कर मार दी और उसके बाद भागने के प्रयास में रानीगंज पावर हाऊस के निकट राहगीरों और मोटरसाइकिल को रौंदता हुआ पेड़ से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिंह के अनुसार, इस दुर्घटना में घायल फाइनेंसकर्मी सुंदरम पाण्डेय (26) और उसके साथी रामबाबू (30) को स्थानीय ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नीरज सरोज (23), विजय सरोज (25) और विशाल गौतम (25) ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि कार सवार राधेश्याम यादव (50) और उसकी बेटी आरती यादव (25) का एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस यहां मरने वाले दो लोगों के शव का पोस्टमार्टम करा रही है, जबकि प्रयागराज में तीन मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। डंपर चालक पुलिस की हिरासत में है। दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बच्चों को पाल लूंगा, तुम खुश रहना...पति ने कराई पत्नी और प्रेमी की शादी

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड