Uttar Pradesh: बिजनौर में रोडवेज बस की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

Follow : Google News Icon  
Undertrail person dies
Uttar Pradesh: बिजनौर में रोडवेज बस की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। चांदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पुष्कर मेहरा ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे चांदपुर के एक निजी स्कूल के पास नूरपुर की ओर से आ रही रोडवेज की बस से आगे निकलने की कोशिश में मोटरसाइकिल सवार युवक बस की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार विपिन (24) और कोशिंदर (27) की मौत हो गयी। एसएचओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें - मार्च में इन राशियों की बदलेगी किस्मत, 3 ग्रहों में होगी हलचल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड