Uttar Pradesh: महाकुंभ के सेक्टर छह में आग लगने से 2 टेंट जले

महाकुंभ के सेक्टर छह में नागवासुकी के पास बिंदु माधव मार्ग पर पुलिस लाइन के शिविर में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई जिससे दो टेंट जलकर खाक हो गए।

Follow : Google News Icon  
Fire breaks out at Mankhurd scrapyard in Mumbai
महाकुंभ के सेक्टर छह में आग लगने से दो टेंट जले | Image: Representative image

महाकुंभ के सेक्टर छह में नागवासुकी के पास बिंदु माधव मार्ग पर पुलिस लाइन के शिविर में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई जिससे दो टेंट जलकर खाक हो गए। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में सेक्टर छह के नागवासुकी थानाक्षेत्र में बिंदु माधव मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन कैंप में धुंआ उठता दिखा।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि अग्निशमन की चार गाड़ियां तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं जिन्होंने कुछ ही मिनटों में वहां पहुंचकर आग बुझाई। उन्होंने कहा कि हालांकि दो टेंट इस आग में पूरी तरह से जल गए परंतु कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें - ‘छावा’ की रिलीज से पहले महाकुंभ पहुंचे विक्की कौशल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड