Uttar Pradesh: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बृहस्पतिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Deadly Bus Accident In Pakistan: 10 Killed, 16 Injured In Khyber Pakhtunkhwa Province
Uttar Pradesh: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत | Image: Representational

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बृहस्पतिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि नंदई पुर गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि सूचना पर सभी घायलों को उपचार के लिए पट्टी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल की गंभीर स्थित को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बालक राम गुप्ता (35) और शिवकुमार सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - Holika Dahan Puja Mantra 2025: होलिका दहन पर अग्नि के सामने पढ़ें मंत्र

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड