BREAKING: प्रयागराज में छात्र प्रदर्शन के 4 दिनों बाद आयोग का यू-टर्न, अब एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

BREAKING: सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर आयोग ने छात्रों के मांगों को मानते हुए अपना फैसला वापस ले लिया है। अब प्रारंभिक परीक्षा एक दिन एक शिफ्ट में ही होगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prayagraj Students agitation continues
प्रयागराज छात्र आंदोलन | Image: ANI

BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आखिरकार अपना फैसला वापस ले ही लिया।  UPPSC की प्रारंभिक परीक्षा को एक दिन एक शिफ्ट में कराने के मांग को लेकर बीते 4 दिनों से हजारों की संख्या में छात्र प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर आयोग ने छात्रों के मांगों को मानते हुए अपना फैसला वापस ले लिया है। अब प्रारंभिक परीक्षा एक दिन एक शिफ्ट में ही होगी। 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षाओं के दो दिन दो शिफ्ट में कराने का निर्णय लिया था, जिसके विरोध में हजारों की संख्या में छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों ने आयोग के नोटिस जारी होने के साथ ही फैसले के खिलाफ अपनी आवाज उठाई। प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने प्रदर्शन किया।

सीएम योगी की पहल पर आयोग ने वापस लिया फैसला

अधिकारियों ने प्रदर्शनकरी छात्रों से कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। जिसके बाद पूरे मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हस्तक्षेप करते हुए आयोग को छात्रों के साथ संवाद और समन्वय बनाकर आवश्यक आयोग से छात्रों के हितों में फैसले के लिए कहा। सीएम योगी की पहल के बाद आयोग ने अपना फैसला वापस ले लिया और छात्रों की एक दिन एक शिफ्ट में पेपर की मांग को मान स्वीकार कर लिया।

Advertisement

वहीं आरओ/एआरओ (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 को आयोग ने स्थगित करने का फैसला लिया है। आयोग ने आरओ/एआरओ (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 के लिए समिति के गठन का ऐलान किया है। समिति सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने कहा, "RO/ARO (प्री.) परीक्षा-2023 के लिए सरकार ने आयोग द्वारा एक समिति का गठन किया है। कमेटी सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। परीक्षा एक दिन में एक शिफ्ट में कैसे हो इसकी पूरी जानकारी बाद में आएगी।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें:  'धर्म बचाने की जिम्मेदारी हमारी, डिप्टी CM की पत्नी इंस्टा पर रील...'

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड