अपडेटेड 16 July 2024 at 19:18 IST
योगी राज में तौकीर रजा का भड़काऊ ऐलान- 'इस तारीख को हिंदू लड़के लड़कियों का करवाएंगे धर्म परिवर्तन'
रजा ने ऐलान किया है कि हमने प्रशासन से परमीशन मांगी है। 21 जुलाई की सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में धर्म परिवर्तन और निकाह का पहला चरण शुरू करेंगे।
- भारत
- 2 min read

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बरेली में धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है। इस्लामिक धर्मगुरू मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक धर्म परिवर्तन का ऐलान किया है। तौकीर रजा ने 23 लड़के-लड़कियों के सामूहिक धर्म परिवर्तन का ऐलान करते हुए कहा कि 21 जुलाई को एक साथ 5 लड़के लड़कियों का धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए के लिए प्रशासन से इजाजत मांगी है, हिन्दू तो वो भी नहीं मांगते हैं। रजा ने कहा है कि इस धर्म परिवर्तन के दौरान सामूहिक निकाह होगा।
रजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस बात का ऐलान किया है कि हमने तो प्रशासन से परमीशन मांग ली है। हम 21 जुलाई की सुबह 11 बजे बरेली के खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में धर्म परिवर्तन और निकाह का पहला चरण शुरू करेंगे। इसके मुताबिक 5 लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कर उनका निकाह करवाया जाएगा। रजा ने ये भी कहा कि इस परमिशन में काफी मात्रा में मुस्लिम लड़कियां भी शामिल हैं जिन्होंने हिन्दू लड़कों से शादी की है। तौकीर रज़ा ने आगे कहा कि इस दौरान हिंदू लड़के-लड़कियों को कलमा और नमाज पढ़वाई जाएगी।
NOC मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगेः सिटी मजिस्ट्रेट
वहीं इस मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला ने मीडिया को बताया कि मौलाना तौकीर रजा की ओर से प्रार्थना पत्र एनओसी के लिए पुलिस को भेजा गया है। जो भी इस पर रिपोर्ट मिलेगी, उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी। वहीं रजा ने कहा कि हमने इस तरह के धर्म परिवर्तन पर पाबंदी लगाई थी कि किसी को लालच देकर या फिर इश्क के चक्कर में कोई लड़का या लड़की इस्लाम कुबूल करना चाहता है तो ऐसे लोगों को मुस्लिम बनने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
हिंदू धर्म गुरुओं जताई तीखी प्रतिक्रिया
तौकीर रजा के इस ऐलान के बाद हिन्दू धर्म गुरुओं ने नाराजगी जताई है और पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बरेली के हिंदू धर्म गुरुओं ने भी इस ऐलान पर गुस्सा जाहिर किय है। श्री शिरडी साईं सर्व देव मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने रजा के इस ऐलान का पुरजोर विरोध करते हुए कहा है सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही मौलाना का ये ऐलान बरेली की शांति को भंग करने की एक साजिश है। उन्होंने कहा ये कोई नई बात नहीं है मौलाना हमेशा ही अराजकता और अशांति फैलाने वाली बातें किया करते हैं।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 15 July 2024 at 22:14 IST