अपडेटेड 25 July 2025 at 13:57 IST

UP: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में किया इजाफा; अब श्रमिकों को हर महीने मिलेंगे 6552 रुपये

UP की योगी सरकार ने श्रमिक मजदूरों को बड़ा तोहफा देते हुए न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
CM Yogi calls for use of cow dung paint for govt buildings, tech in dairy sector
CM योगी | Image: CM Yogi - X

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कृषि मजदूरों को बड़ा तोहफा दिया है। यूपी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कृषि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसका मतलब यह है कि अब कृषि श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 252 रुपए हो गई।

कृषि मजदूरों को अब 6552 रुपए मासिक मजदूरी का वेतन मिलेगा। पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन जैसे कार्य भी कृषि श्रम की श्रेणी में शामिल हैं। मजदूरी का भुगतान अब नकद, कृषि उपज या डिजिटल माध्यम से भी संभव होगा।

प्रतिघंटे मजदूरी की न्यूनतम सीमा भी तय

इतना ही नहीं, योगी सरकार ने प्रति घंटे मजदूरी की न्यूनतम सीमा भी तय कर दिया है। पहले से ज्यादा मजदूरी पाने वाले श्रमिकों को लाभ बरकरार रहेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। राज्यभर में सभी प्रकार की खेती और कृषि सहायक कार्यों पर यह नई दरें लागू होंगी।

यूपी की योगी सरकार ने श्रमिकों के कल्याण को देखते हुए यह कदम उठाया है। यह सिर्फ मजदूरी नहीं, श्रमिकों को सम्मान और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम है। इससे श्रमिकों को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि उन्हें समाज में सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अवसर भी मिलेगा। यह एक ऐतिहासिक फैसला है जो श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगा। इससे उनकी उत्पादकता और कार्यक्षमता में भी सुधार होगा, जो अंततः ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान करेगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने वाले ऐप पर सरकार का बड़ा एक्शन, ULLU समेत 25 App पर लगा बैन

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 25 July 2025 at 13:57 IST