'इच्छाधारी नागिन' का रहस्य UP पुलिस ने सुलझाया, बिस्तर पर सांप की केंचुल छोड़कर भागी युवती, इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर बताई सारी बात

Ichchadhari Naagin Mystery: यूपी के सिंगनपुर में 'इच्छाधारी नागिन' का रहस्य सुलझ गया है। युवती ने बिस्तर पर सांप की खाल छोड़कर सबको चौंका दिया था। अब इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर पूरी बात बताई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ichadhari Naagin Mystery
'इच्छाधारी नागिन' का रहस्य सुलझा | Image: X

Ichchadhari Naagin Mystery: उत्तर प्रदेश में औरैया जिला के सिंगनपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी ‘इच्छाधारी नागिन’ की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। जिस युवती के गायब होने और उसके बिस्तर पर सांप की केंचुल मिलने से पूरे इलाके में दहशत और अंधविश्वास का माहौल बन गया था, उसने अब खुद सामने आकर पूरी कहानी बयां की है। युवती ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ वीडियो साझा कर बताया कि यह सब घर से भागने के लिए रचा गया एक ड्रामा था।

कैसे फैली इच्छाधारी नागिन की अफवाह?

Uploaded image

घटना 8 फरवरी की रात की है, जब फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली रीना अचानक अपने घर से लापता हो गई। सुबह जब मां ने बेटी का कमरा खोला, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बिस्तर पर बेटी के गहने, चूड़ियां और सिंदूर के साथ करीब पांच फुट लंबी सांप की केंचुल पड़ी थी। इस रहस्यमयी दृश्य को देखकर गांव में यह बात आग की तरह फैल गई कि युवती वास्तव में एक 'इच्छाधारी नागिन' थी, जो अपना असली रूप धारण कर कहीं चली गई है।

हालांकि इसके बाद परिवार ने लड़की के गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस को दी। बिस्तर पर सांप की केंचुल, चूड़ियां, सिंदूर, कान के बाले और नाक की लोंग रखी मिलने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन सांप की खाल का सस्पेंस बरकरार रहा।

इंस्टाग्राम वीडियो से खुला राज

इसके बाद 13 फरवरी को ‘आइ लव माम’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से दो वीडियो वायरल हुए, जिसने सारे सस्पेंस को खत्म कर दिया। वीडियो में रीना अपने प्रेमी सतनाम (जिसे वह श्याम जी भी कह रही है) के साथ नजर आ रही है। उसने साफ तौर पर कहा, “मैंने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली है, ये मेरे पति हैं।”

Advertisement

वीडियो में युवती ने कबूल किया कि उसने जानबूझकर बिस्तर पर सांप की केंचुल और पूजन सामग्री रखी थी ताकि परिवार और गांव वाले भ्रमित हो जाएं और उसे ढूंढने के बजाय अंधविश्वास के फेर में पड़ें। इस ड्रामे का मकसद सिर्फ इतना था कि उसे भागने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

शादी से बचने के लिए अपनाया 'फिल्मी' तरीका

रीना ने बताया कि परिवार वाले उसकी मर्जी के बिना कहीं और शादी तय कर रहे थे, जबकि वह गांव के ही सतनाम से प्यार करती थी। अपनी शादी बचाने के लिए उसने यह अनोखा तरीका अपनाया। वीडियो में उसने अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी दिखाईं और अपील की कि उसके पति या ससुराल वालों को परेशान न किया जाए। उसने यह भी चेतावनी दी कि यदि उन्हें कुछ होता है, तो इसके लिए उसका परिवार जिम्मेदार होगा।

Advertisement

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन अब युवती के सुरक्षित होने और शादी की बात सामने आने के बाद मामला पूरी तरह साफ हो गया है। इसके बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों और अंधविश्वास पर यकीन न करें।

ये भी पढ़ें:  Air India पर 1 करोड़ का जुर्माना, बिना सेफ्टी सर्टिफिकेट के उड़ाईं 8 उड़ानें, DGCA ने कहा- ऐसे भरोसा कम होता है
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड