UP : सुलतानपुर में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर सोमवार को एक निजी बस की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
65-year-old man declared dead by doctors  turns out alive in Maharashtra
दो लोगों की मौत | Image: Representative image

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर सोमवार को एक निजी बस की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल सवार एक नाबालिग लड़के समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर स्थित डंका बाबा शहीद मजार के निकट मोटरसाइकिल सवार दो लोग अयोध्या की ओर जा रही एक निजी बस की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

मृतक युवकों की पहचान राजू (17) और अरविंद (18) के रूप में हुई है। कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक युवकों की पहचान राजू (17) और अरविंद (18) के रूप में हुई है। कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड