BREAKING: UP सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, मेन सर्वर डाउन; इस लिंक पर CLICK कर करें चेक
रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति भर्ती बोर्ड (UPPBPB) की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ डाउन चल रही है।
- भारत
- 3 min read
UP Police Constable Result 2024 Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 32 लाख परीक्षार्थियों को इस पल का इंतजार था। अब जब परिणाम आ चुका है और उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर रहे हैं तो ऐसे में उन्हें दिक्कत आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति भर्ती बोर्ड (UPPBPB) की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ डाउन चल रही है।
इसके पीछे का कारण रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के एक साथ वेबसाइट पर विजिट करना हो सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। वो इस डायरेक्ट लिंक https://ctcp24.com/UP401SL2023/CandLogin.aspx पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस नए लिंक की जानकारी बोर्ड ने 'एक्स' पोस्ट के माध्यम से दी है।
74316 अभ्यर्थी हुए सफल
रिजल्ट में कुल 174316 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। एग्जाम में शामिल होने के लिए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा में 34 लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल हुए थे।
Advertisement
कैटेगरी वाइज कटऑफ कितना
जनरल कैटेगरी के पुरुष वर्ग के लिए कट ऑफ 214.046 है। वहीं महिला अभ्यर्थियों की कट ऑफ 203.90 है। इस तरह ओबीसी श्रेणी में पुरुष वर्ग का कट ऑफ 198.99 और महिलाओं की 189.39 है। एससी वर्ग में पुरुष की कट ऑफ 178.04 और महिलाओं की 169.13 है। एसटी कैटेगरी में पुरूष वर्ग का कट ऑफ 146.73 और महिला वर्ग का 136.02 है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि यूपीपीबीपीबी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था, और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया था। सभी परीक्षा दिवसों पर, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। यह परीक्षा राज्य भर के 67 जिलों में स्थित 1,174 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। गड़बड़ी को रोकने के लिए, बोर्ड ने उम्मीदवारों के फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान सहित बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की थी।