BREAKING : CAA को लेकर बड़ी खबर, आज ही लागू हो सकता है, जारी होगा नोटिफिकेशन!

खबर है कि यूपी में आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर सरकार अधिसूचना जारी करेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Citizenship Amendment Act
CAA को लेकर बड़ी खबर, आज ही लागू हो सकता है | Image: Republic

Citizenship Amendment Act : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग की सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। छुट्टियां मनाने अपने घर गए सभी जवानों को वापस बुला लिया गया है। खबर है कि आज गृह मंत्रालय नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही देश में CAA लागू हो जाएगा। पीएम मोदी कभी भी ऐलान कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी पुलिस को अलर्ट किया गया है। CAA को लेकर पूरी यूपी पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। छुट्टी पर गए पुलिस कर्मियों को वापस बुलाया गया है। जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। आज देर शाम तक CAA को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है।

रिपब्लिक समिट में की थी घोषणा

केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर रिपब्लिक समिट 2024 के मंच से बड़ा ऐलान किया था। अमित शाह ने घोषणा करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में CAA लागू हो जाएगा। अमित शाह ने कहा था कि CAA देश का कानून है, पत्थर पर लकीर है, ये वास्तविकता है। ये लागू होगा ही होगा और लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा।

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के समिट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीएए कानून कोई नई बात नहीं है। वोटबैंक के लालच में कांग्रेस पार्टी कई चीजों को भूल गई, जैसे यूसीसी संविधान सभा का वादा था। अमित शाह कहते हैं, ‘जब देश का दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से धर्म के आधार पर विभाजन हुआ तो पाकिस्तान (अब के बांग्लादेश) से लाखों की संख्या में हिंदू, बौद्ध और सिख शरणार्थी आ रहे थे। मार काट हो रही थी। कांग्रेस के नेताओं ने ही वादा किया था कि धैर्य रखिए, आप कभी भी यहां आएंगे तो देश स्वीकार करेगा और आपको नागरिकता देगा। इस वादे पर सभी लोग वहां रहे।’

Advertisement

क्या है CAA?

CAA पूरे देश में लागू होगा। इस कानून पर पांच साल पहले सरकार की मुहर लग चुकी है, लेकिन अभी तक देश में लागू नहीं हुआ है। यह कानून अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले अल्पसंख्यकों (हिंदू, सिख, जैन, ईसाई, बौद्ध और पारसी) को भारतीय नागरिकता देगा। यह कानून किसी भी भारतीय की नागरिकता के लिए खतरा नहीं है। 

ये भी पढ़ें: सरकार के विकास कार्यों से ‘INDI’ के नेताओं की नींद उड़ी, PM मोदी की विपक्ष पर हमला

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड