UP: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, भाजपा के प्रदेश मंत्री घायल

UP News: जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर प्रगतिपुरम मोहल्ले के पास कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
accident
हादसा | Image: META AI

UP News: जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली प्रयागराज राजमार्ग पर प्रगतिपुरम मोहल्ले के पास कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और भाजपा के प्रदेश मंत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, प्रगति पुरम मोहल्ले के पास तेज गति से जा रही एक कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तकिया कलां हरचंदपुर निवासी मौलाना जफर हसनी (67) को मृत घोषित कर दिया। बड़ा कुआं निवासी अब्दुल कादिर का इलाज चल रहा है।

हादसे में भाजपा मंत्री को चोटें आईं

इस हादसे में भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा और उनके साथी भानु तिवारी को भी चोटें आई हैं। अभिजात मिश्रा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ प्रयागराज जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम वह शहर के रतापुर चौराहे के पास स्थित होटल में रुके। वहां से कुछ देर बाद निकलने पर वह थोड़ा आगे ही बढ़े थे कि तभी सड़क पर कार की टक्कर लगने से दो लोग घायल मिले।

इस पर भाजपा नेता अपने साथियों के साथ वहां रुके। इसी दौरान एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे भाजपा प्रदेश मंत्री व उनके साथी भानु तिवारी को भी चोटें आईं। मिल एरिया थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे में मौलाना जफर हसनी की मौत हो गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Saif Ali khan: फायर एस्केप के जरिए घुसा, हमले के बाद सीढ़ियों से भागा, आरोपी की हुई पहचान... मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड