UP News: बारातियों से भरी बस खाई में गिरने से 12 से ज्यादा लोग घायल

UP News: पिलुआ थाना क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरी एक बस खाई में गिरकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Karnataka road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: X

UP News: एटा जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारातियों से भरी एक बस खाई में गिरकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार देर रात लगभग 10 बजे की है। बस पलटने से बारातियों में चीख पुकार मच गयी और शोर सुन कर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

घटना की सूचना पाकर पिलुआ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

यह बस दिल्ली के सुल्तानपुरी से बेवर के नवीगंज में बारातियों को लेकर जा रही थी। घटना की सूचना पर एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी भी मेडिकल कालेज पहुंच गये।

Advertisement

उन्होने बताया कि उन्हें नगरिया मोड के समीप सड़क हादसे की सूचना मिली जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर है और एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूटी है लेकिन वह खतरे से बाहर है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने संविधान को ‘तोड़ा-मरोड़ा’, अब दोष भाजपा पर मढ़ रही है: गडकरी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड