UP News: हाथरस में कांस्टेबल अपने घर में मृत पाया गया

हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में जलेसर रोड पर स्थित श्याम नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर में एक पुलिस कांस्टेबल अपने घर में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dead body recovered in Delhi
Representational | Image: PTI

हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में जलेसर रोड पर स्थित श्याम नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर में एक पुलिस कांस्टेबल अपने घर में मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की पहचान कुलदीप भाटी के रूप में हुई जो पुलिस लाइन में तैनात था। शव के पास गोली लगने से घायल एक महिला भी पाई गई।

गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मकान की ओर भागे और उन्होंने दरवाजा तोड़ा जहां उन्हें कांस्टेबल का खून से लथपथ शव मिला और साथ ही महिला घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से महिला को प्राथमिक उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं कांस्टेबल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुष्टि की कि कांस्टेबल और महिला को गोली लगी है। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू की है और फारेंसिक टीम घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपना रही है।’’

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड