UP News : पीलीभीत और श्रावस्ती में 2 तेंदुए के शव मिले, वन विभाग को दी सूचना

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और श्रावस्ती जिलों में दो तेंदुओं के शव मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
dead bodies found leopards
2 तेंदुए के शव मिले | Image: Shutterstock

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और श्रावस्ती जिलों में दो तेंदुओं के शव मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह चुड़ैला बंजरिया गांव की माइनर नहर में तेंदुए का शव उतराते दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

पीटीआर के चिकित्सक डॉ. दक्ष गंगवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम आज होगा और उसके बाद ही उसके संबंध में कुछ बताया जा सकेगा। सामाजिक वानिकी के डीएफओ भारत कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि तेंदुआ पानी के बहाव के साथ नहर में आया है।

कुमार के अनुसार, वन विभाग इस घटना की गहन जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां से शव मिला है वह आबादी वाला क्षेत्र है। श्रावस्ती जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे सोहेलवा जंगल के निकट झाड़ियों में बृहस्पतिवार को एक नर तेंदुआ मृत पाया गया।

श्रावस्ती जिले के सिरसिया थानांतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कैथोली गांव सोहेलवा जंगल से सटा है। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के कुछ लोग खेतों में काम करने गए तो झाड़ियों से दुर्गन्ध का एहसास हुआ। उन्होंने कहा कि जब वे लोग नजदीक गये तो वहां एक तेंदुआ मृत पाया गया, उसके बाद तुरंत वन विभाग, पुलिस एवं सीमा पर तैनात एसएसबी को इसकी सूचना दी गयी।

Advertisement

वन क्षेत्राधिकारी अनिमेष वर्मा ने बताया कि तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम हेतु वन रेंज कार्यालय लाया गया है। उन्होंने बताया कि मृत पाए गए उक्त नर तेंदुए का शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। वर्मा ने कहा कि तेंदुए की आयु प्रथम दृष्टया करीब पांच वर्ष लग रही है, लेकिन सही उम्र, मृत्यु का वास्तविक समय एवं मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड