अपडेटेड 25 February 2025 at 23:56 IST

'BJP वाले English कम पढ़ पाते...' UP में अंग्रेजी को लेकर बवाल के बीच अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

UP में English को लेकर जारी विवाद के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा वाले अंग्रेजी कम पढ़ पाते हैं।

Follow : Google News Icon  
akhilesh yadav in lok sabha
अंग्रेजी को लेकर अखिलेश का सपा पर तंज। | Image: Sansad TV

UP News: यूपी की सियासत में इन दिनों अंग्रेजी भाषा को लेकर सियासत जोर शोर से जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि BJP वाले अंग्रेजी कम पढ़ पाते हैं, इसलिए उन्हें दो भाषा में किताब भेजी है।

मीडिया से बातचीत में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए सपा चीफ ने कहा, "बीजेपी वाले अंग्रेजी कम पढ़ पाते हैं। मैंने अभी कुंभ की दो किताबें बीजेपी को भिजवाई। एक अंग्रेजी में सजाने के लिए और दूसरी  हिंदी में पढ़ने के लिए। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की कुंभ पर किताब है। जिन्हें लगता है कि 2013 में समाजवादी सरकार में जो कुंभ का आयोजन हुआ था उसमें कुछ कमियां रह गई थी तो वह यह किताब जरूर पढ़े। हार्वर्ड ने जो स्टडी की थी, कुंभ के इतिहास के बारे में उसकी परंपरा के बारे में जानें। हिंदी में किताब इसलिए भेजी है, ताकि उन्हें आसान हो। हमारी मैनेजमेंट की स्टडी थी, इनकी मिसमैनेजमेंट की स्टडी है।"

CM योगी के गिद्ध वाले बयान पर भड़के अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने सीएम योगी पर महाकुंभ की भगदड़ में मारे गए और लापता लोगों के परिजनों को 'गिद्ध' कहकर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कन्नौज में कहा, "मुख्यमंत्री गिद्ध कहकर महाकुंभ में अपनों की खोज कर रहे लोगों और मृतकों के परिवारों को अपमानित कर रहे हैं। महाकुंभ में बड़ी संख्या में अब भी लोग अपनों को खोज रहे है। कहीं भाई-भाई को ढूंढ रहा है तो कहीं बेटा अपने पिता को, बेटी अपनी मां को ढूंढ रही है। काफी लोग अभी तक नहीं मिले हैं। क्या अपनों को ढूंढने वालों को मुख्यमंत्री गिद्ध बोल रहे हैं? यह संवैधानिक पद पर बैठे एक मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।"

गोरखपुर में गिद्ध प्रजनन केंद्र बना रहे सीएम: अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, ''मुख्यमंत्री गोरखपुर में गिद्ध प्रजनन केन्द्र बना रहे हैं। गिद्ध की बात कहकर वह प्रयागराज महाकुंभ की भगदड़ के पीड़ितों और दुखी परिवारों को अपमानित कर रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में जो भगदड़ हुई और व्यवस्था खराब हुई उसके लिए खुद मुख्यमंत्री जी जिम्मेदार हैं। वह किस बात की निगरानी और निरीक्षण करते रहे जो इतनी बड़ी घटना हो गयी।''

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'सरकार को आंकड़े नहीं छुपाने चाहिए, 64 नहीं 75 करोड़ लोगों ने किया स्नान', अखिलेश का दावा; महाकुंभ 1 महीने और बढ़ाने की मांग

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 23:56 IST