UP: मेरठ में मौलवियों और प्रशासन के बीच बनी सहमति, मस्जिद हटाने का काम शुरू; रेपिड रेल प्रोजेक्ट में बन रही थी रुकावट
Rapid Rail Project: यूपी के मेरठ में रेपिड रेल प्रोजेक्ट में रूकावट बन रहे मस्जिद को हटाने को लेकर प्रशासन और मौलवियों के बीच बात बन गई।
- भारत
- 2 min read
उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का कार्य तेज गति से चल रहा है। विकास कार्य के बीच अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद के चलते निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। इसलिए मौलवी एवं अन्य लोगों के साथ सहमति बनाई गई है और मस्जिद हटाई जा रही है।
रैपिड रेल के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास मस्जिद हटाने के आपसी सहमति बनाकर मस्जिद हटाई जा रही है। फिलहाल मस्जिद का गेट हटा दिया गया है। इसके अलावा बिजली का कनेक्शन भी काट दिया गया है। 21 फरवरी, शुक्रवार की सुबह से ही मस्जिद हटाने का काम किया जा रहा है।
दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास स्थित मस्जिद के चलते निर्माण करने में रुकावट की बात सामने आ रही थी। जिसके बाद प्रशासन और मौलवी समेत स्थानीय लोगों के बीच बातचीत की गई। वहीं शुक्रवार को इस मस्जिद को हटाने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया। मस्जिद के लोगों ने कहा कि गुरुवार को पुलिस अधिकारी आए थे, जिन्होंने कहा की मस्जिद हटानी है जिसके बाद वह खुद ही मस्जिद को हटा रहे हैं।
'मस्जिद के बदले मस्जिद या मुआवजा दी जाए'
हाजिस वालेहीन ने कहा, "मस्जिद सड़क पर आ रही है और आदेश मुतौल्लिक पर दी गई है। हालांकि, इसे लेकर हमें यह कन्फर्म नहीं है कि इसके बदले हमें मुआवजा दिया जाएगा, या फिर हमें जमीन दी जाएगी। मस्जिद का 1857 का पेपर हमारे पास है। इसके कागजात में 2500 गज जगह और है। मैं मालूम करूंगा कि इसके बदले हमें जमीन दी जाएगी या फिर मुआवजा या मस्जिद बनाकर दी जाएगी। एसपी सिटी ने कल आकर कहा कि इसे हटा लीजिए। आप नहीं हटाओगे तो हमें बुलडोजर से हटाना पड़ेगा। आपकी मस्जिद है, आप अपने हाथों से हटाओ तो बेहतर है।"
Advertisement
'सरकार का सहयोग कर रहे हम'
उन्होंने कहा कि जब से मस्जिद में 3 वक्त की नमाज जब से ये बना है तब से हो रही है। हालांकि, ये रोड पर बना है, सरकार का काम है, इसलिए हम इसमें सहयोग कर रहे हैं। लेकिन इसके बदले हमें मस्जिद के बदले मस्जिद या जगह दे दी जाए।