UP: शामली में दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज की मांग को लेकर 21 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
husband strangled wife to death
husband strangled wife to death | Image: Shutterstock

UP News: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज की मांग को लेकर 21 वर्षीय विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम जिले के कांधला कस्बे में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुस्कान के पति शाहरुख, उसके भाइयों जावेद और फारुख तथा उसके ससुराल वालों मजीद एवं शकीला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सिंह ने बताया, ‘‘सभी आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’

पीड़िता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुस्कान की शादी तीन महीने पहले शाहरुख से हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और जब मांगें पूरी नहीं हुईं तो मुस्कान की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।’’

Advertisement

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: 'केजरीवाल कमजोर हो चुके और बीजेपी विकल्प नहीं...', कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने किया तीखा प्रहार
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड