उप्र: मुजफ्फरनगर में प्रेमी युगल ने फांसी लगाई

मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना इलाके में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suicide
Suicide | Image: Shutterstock / Representative

मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना इलाके में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक प्रेमी युगल शुभम (32) और नीलम (21) ने अपने परिजनों द्वारा शादी से मना करने पर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुभम विवाहित था और नीलम अविवाहित थी। अलग-अलग जाति के होने के कारण दोनों के परिजनों ने दोनों को शादी से मना कर दिया था। । पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रूपाली राव ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी युगल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

सीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उनके अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन उनके घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीणों ने बताया कि शुभम के विवाहित होने के बावजूद वह और नीलम एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों अलग-अलग जाति के थे और उनके परिजन उनके प्रेम संबंधों के खिलाफ थे।

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड