UP Accident: कासगंज में पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत, कई घायल; अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे सभी लोग

कासगंज जिले में सोमवार को एक पिकअप और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। पिकअप सवार सभी लोग अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
kasganj road accident
कासगंज में पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर | Image: ANI/सांकेतिक

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहनपुरा में शिव इंटर कॉलेज के सामने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।

भीषण हादसे में करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में सात बच्चे, छह महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी घायलों का उपचार कासगंज जिला अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल 14 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है।

पिकअप और ट्रक में भीषण टक्कर

कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने बताया, "कासगंज के थाना कोतवाली अंतर्गत एक ट्रक और पिकअप के बीच सड़क दुर्घटना हुई। पिकअप में 26 लोग सवार थे। 3 लोगों की मौके पर दुखद मृत्यु हो गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे के करीब की है।"

अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे पिकअप सवार

पुलिस के अनुसार, पिकअप में सवार श्रद्धालु राजस्थान के करौली और भरतपुर जिलों से सोरोंजी तीर्थ नगरी आ रहे थे। वे अस्थि विसर्जन और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गंभीर मरीजों को अलीगढ़ भेज दिया। हादसे की जांच चल रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फिर निर्भया जैसा कांड, 16 साल की छात्रा के साथ बस में गैंगरेप

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड