UP: फोन पर प्रेमी से बात करते पति ने पकड़ा, देर रात घर छोड़ कर फरार हुई पत्नी; कैश-जेवरात भी ले गई, CCTV वीडियो आया सामने

कानपुर के परौली गांव में पत्नी देर रात पति को छोड़कर फरार हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि, उसकी पत्नी अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी, इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। जब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए CCTV खंगाते तो, महिला घर से बैग लेकर जाती हुई दिखाई दी, जानें फिर क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kanpur Wife Ran Away
कानपुर में पति को छोड़ देर रात घर से फरार हुई पत्नी | Image: Republic

कानपुर के परौली गांव में एक महिला अपने पति को छोड़कर फरार हो गई है। परिवारिक विवाद बढ़ने के बाद पति ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पति का दावा है कि पत्नी बिना बताए देर रात घर से भाग गई। शिकायत में लिखवाया गया है कि, उनकी पत्नी घर में रखे 10 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर चली गई है।

CCTV में रात को बैग लेकर निकलती दिखी पत्नी

पति की शिकायत के बाद जब मामले में आगे की कार्रवाई की गई तो घर के पास लगे CCTV की फुटेज भी खंगाली गई। जिसमें महिला को घर से जाते हुए देखा गया। वहीं, घर के सीसीटीवी में भी महिला बैग लेकर निकलती हुई साफ दिख रही है। जिसके बाद अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।

पति का आरोप- 'प्रेमी से फोन पर करती थी बातें'

पति का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी को फोन पर किसी प्रेमी से बात करते हुए पकड़ा था। इसके बाद घर में झगड़ा हुआ, पति का कहना है कि इसी बात को लेकर पत्नी नाराज थी और इसी गुस्से में वह घर छोड़कर चली गई है। फिलहाल साढ़ थाना पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी पूछताछ करनी शुरू कर दी है। ताकि महिला से संपर्क किया जा सके।

इस तरह के परिवारिक विवाद आजकर बढ़ते जा रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार टूटने की घटनाएं भी आम हो गई है। नए जोड़ों को इस तरह के विवाद को बुजुर्गों और सलाहकारों की मदद से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए, देर रात घर से अचानक निकलना, भागने जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए। बातचीत करके विवाद को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सावधान! दिल्ली-NCR वालों की बढ़ी मुश्किलें, अगले 3 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड