UP : घर में घुसकर युवती का अपहरण, अगले महीने होनी थी शादी

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक युवती को उसकी शादी से एक महीने पहले उसके पड़ोसी युवक द्वारा अगवा किए जाने का मामला सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kidnapping
Kidnapping | Image: Representative image

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक युवती को उसकी शादी से एक महीने पहले उसके पड़ोसी युवक द्वारा अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की मां की तहरीर पर रविवार को सुलेमान नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि युवती की शादी 26 फरवरी को होनी है और शनिवार शाम जब सभी परिजन शादी का सामान लेने के लिए बाजार निकले थे, तभी पड़ोस में रहने वाला सुलेमान घर में घुसकर उसकी बेटी को अगवा कर ले गया।

सूत्रों ने बताया कि युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: उमेश तेरी$$$ बाहर निकल... उत्तराखंड में विधायक को मारने पहुंचा पूर्व MLA

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड