UP: शादी का झांसा देकर महिला का धर्म परिवर्तन करने का आरोप, बाप और बेटे गिरफ्तार

गाजियाबाद में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
गिरफ्तार | Image: X

गाजियाबाद में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिबाबाद के अर्थला की पीर कॉलोनी निवासी साकिब खान (25) और उसके पिता अनीस अहमद (52) के रूप में हुई है, जिन्हें डीएलएफ कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।

ट्रांस-हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान शाकिब ने खुलासा किया कि उसने महिला को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Advertisement

उसने बताया कि बाद में जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो उसने इनकार कर दिया और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने रिश्तेदार के साथ महिला के घर जा रहे थे ताकि वह शालीमार गार्डन थाने में दर्ज मामला वापस लेने के लिए उसे डरा-धमका सके।

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड