UP: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी इमारत, हादसे में 3 की मौत, CM योगी ने मृतक के परिजनों को 2-2 लाख अनुग्रह राशि का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट से घर की छत गिर गई, जिसमें अभी तक 3 लोगों की मौत की खबर है। वहीं, इस हादसे में घायल 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत परिजनों को सीएम ने मुआवजा देने का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fatehpur gas cylinder exploded
फतेहपुर गैस सिलेंडर ब्लास्ट; गिरी इमारत, 3 की मौत, CM ने मुआवजे का किया ऐलान | Image: X

Fatehpur: सोमवार, 28 सितंबर को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सिलेंडर ब्लास्ट से घर की छत गिर गई। इस भयानक हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि सात घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। वहीं, सीएम में इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।

जोरदार धमाके के बाद घर गिरा, 3 की मौत

इस भयानक हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत की की पुष्टि हो गई है, जबकि घायल सात लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा है। इस घटना पर फतेहपुर SP अभिमन्यु मांगलिक ने कहा, "हमें शाम करीब 5:30 बजे लोकल लोगों से जानकारी मिली कि एक गैस सिलेंडर फट गया है, जिससे बिल्डिंग गिर गई है। यह जानकारी मिलने पर, हमारी लोकल पुलिस और फायर सर्विस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

आगे उन्होंने कहा 'सात लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यह कन्फर्म हो गया है कि उनमें से तीन की मौत हो गई है। DM और मैं अब बाकी लोगों का हालचाल जानने के लिए मेडिकल कॉलेज जा रहे हैं।"

2 किमी दूर सुनाई दी आवाज

बताया जा रहा है कि इस घटना में दो मंजिला बिल्डिंग गैस सिलेंडर फटने से उड़ी है। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के 4 से 5 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए । इस घटना के बाद जहां तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई, तो वहीं बताया गया कि कुछ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं, इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है धमाका इतना जोरदार था कि आवाज करीब 2 किमी दूर तक सुनाई दी।

Advertisement

CM ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना का संज्ञान लेते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। CM ने अधिकारियों को घायलों का सही इलाज पक्का करने का निर्देश दिया। 

ये भी पढ़ें: तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड