अपडेटेड 21 December 2024 at 22:58 IST

UP Crime News: सुलतानपुर में 12 की छात्रा का गैंग रेप, घंटों बाद परिजन को मिली जानकारी; FIR दर्ज

सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Gang rape
सुलतानपुर में 12वीं की छात्रा के साथ गैंग रेप | Image: Pixabay

UP Crime News: सुलतानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित तौर पर गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। लम्भुआ थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखण्डदेव मिश्र ने बताया कि घटना बृहस्‍पतिवार देर रात हुई और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात हुई इस घटना के बाद शुक्रवार को पूरे दिन पीड़िता अचेत अवस्था में रही और शनिवार सुबह पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है और उसने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार को परिवार के लोग पड़ोस में एक समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इस बीच रात करीब 10 बजे गांव के ही विकास यादव (19) व कल्लू मिश्र उर्फ श्याम जी (35) ने अकेली पाकर छात्रा से दुष्कर्म किया।

इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रतिरोध करने पर आरोपितों ने छात्रा को पीटा। आरोप है कि दुष्कर्म की वीडियो भी आरोपियों ने बना ली। छात्रा का वीडियो प्रसारित करने व जान से मार डालने की धमकी भी दी गई है। पुलिस ने अभी छात्रा की उम्र नहीं बतायी है। एसएचओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और दोनों के गांव से भाग जाने की जानकारी मिली है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… संजौली मस्जिद के अनधिकृत हिस्से को ध्वस्त करने के लिए तीन महीने का समय

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 21 December 2024 at 22:58 IST