Updated April 27th, 2024 at 23:58 IST

UP Crime News: इंजीनियरिंग छात्र के साथ बेटी का रिश्ता पिता को नागवार गुजरा, गोली मारकर की हत्या

जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इंजीनियरिंग छात्र की हत्या | Image:Unsplash / Representative
Advertisement

UP Crime News: जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ''बीटेक छात्र विपुल (25) की एक सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।''

Advertisement

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ''विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।''

अधिकारी ने कहा, "आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।" पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Sleeping Disorder: क्या हर दिन अधूरी नींद लेते हैं आप? इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 27th, 2024 at 23:58 IST

Whatsapp logo