अपडेटेड 17 January 2024 at 12:57 IST
आलाकमान ने ठुकराया न्योता, UP Congress के पूर्व अध्यक्ष निर्मल खत्री बोले-राम भक्त होना कोई पाप नहीं
Ram Mandir: यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आलाकमान के फैसले से इतर ऐलान किया है कि वो अयोध्या जरूर जाएंगे।

Ram Mandir News: कांग्रेस आलाकमान ने स्पष्ट किया है कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा नहीं बनेगा। न्योते को ठुकरा दिया गया है लेकिन इस बीच कांग्रेस के एक बड़े नेता ने पार्टी की विचारधारा के खिलाफ रुख अपनाया है।
खबर में आगे पढ़ें-
- यूपी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा राम भक्त होना पाप नहीं
- कहां रखी अपनी भावनाएं?
रामभक्त हुए निर्मल खत्री
निर्मल खत्री ने फेसबुक पेज पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और खुद को राम भक्त बताया। लिखा- राम भक्त होना कोई पाप नहीं है। मुझे इस भक्ति पर गर्व है और मुझे इस बात पर भी गर्व है कि मैं प्रभु राम की नगरी का निवासी ही नही वरन मेरी जन्मस्थली और कर्मभूमि भी अयोध्या है। सभी धर्मों के लोगो को अपने अपने इष्ट देवों पर गर्व करना भी चाहिए। यह बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अयोध्या (फैजाबाद) के पूर्व सांसद रहे निर्मल खत्री ने कही।
शीर्ष नेतृत्व से अलग लाइन!
कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते को ठुकरा चुका है और प्रदेश कांग्रेस के नेता सरयू में स्नान कर चुके हैं। ऐसे में खत्री ने फेसबुक पर पीले गमछे और माथे पर टीके के साथ जो कहा उसकी चौतरफा चर्चा है। उन्होंने आगे लिखा- 'रामकथा के पहले रचयिता वाल्मीकि ने लिखा है। उन्होंने लिखा है-"रामो विग्रहवान् धर्म:" अर्थात राम धर्म है और धर्म ही राम। यानी राम जो करते है वह धर्म हो जाता है इससे धर्म की व्याख्या होती है। महात्मा गांधी का राम ,सनातन अजन्मा है। वह आत्मशक्ति का उपासक है वह निर्बल का सहारा है उसकी कसौटी प्रजा का सुख है।'
'आदरणीय चंपत राय जी का सम्मान'
खत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के न्योते को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा- अपने जीवन मे मैं कई तीर्थो पर जाकर प्रणाम कर चुका हूँ। --अमरनाथ यात्रा, वैष्णों देवी यात्रा, रामेश्वरम, पुरी जगन्नाथ, नासिक त्रयम्बकेश्वर, काशी विश्वनाथ, श्रीनगर शंकराचार्य मंदिर, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगौत्री, हरिद्वार, उज्जैन महाकाल, ओंकारेश्वर, द्वारिका, मथुरा, वृंदावन, सोमनाथ मन्दिर, विघ्नेश्वर मन्दिर, तिरुपति, शिरडी साईबाबा आदि आदि।' इन बातों को लिखने का तात्पर्य यह है कि अयोध्या में 22 तारीख को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के संदर्भ में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव आदरणीय चम्पत राय जी के व्यक्तिगत निमंत्रण का सम्मान करते हुए मैं इस कार्यक्रम में भाग लूंगा।
Advertisement
प्रदेश ईकाई का लिया नाम
खत्री ने अपने पोस्ट के अंत में आते आते लिखा- कांग्रेस पार्टी का ऐसा कोई निर्देश नही है कि कोई कांग्रेसी इस 22 तारीख के कार्यक्रम में भाग न लेवे सिर्फ हमारे सर्वोच्च नेताओं ने ही 22 तारीख के निमंत्रण में आने की असमर्थता व्यक्त की है अतः मैं 22 तारीख के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए इसमें भाग लूंगा। और अब तो प्रदेश कांग्रेस इकाई ने भी 15 तारीख को अयोध्या यात्रा, सरयू में डुबकी, दर्शन करके 22 के निमंत्रण को हर हाल में स्वीकार करने के लिये प्रेरित कर दिया है।
ये भी पढ़ें- 'तंबू में दो गुड़िया रखकर दे दिया राम का नाम', Ram Mandir पर कर्नाटक के मंत्री के विवादित बोल
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 17 January 2024 at 12:35 IST