अपडेटेड 20 March 2025 at 08:22 IST
योगी सरकार ने देर रात IPS अधिकारियों के तबादले का सुनाया फरमान, 7 अफसरों को किया गया इधर-उधर
UP में फिर से अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। योगी सरकार ने देर रात 7 IPS अधिकारियों के तबादले का फरमान जारी किया।
- भारत
- 2 min read
UP NEWS: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात अधिकारियों के तबादले का फरमान सुना दिया है। 19 मार्च की देर रात को 7 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का निर्देश जारी किया गया। इसके साथ ही लखनऊ और कानपुर कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी और एडिशनल एसपी के भी तबादला का नोटिस आया है। लखनऊ में दोनों जॉइंट सीपी की अदला-बदली की गई। बबलू कुमार को अब JCP लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।
इसके अलावा अमित वर्मा JCP Crime बनाए गए और उपेंद्र अग्रवाल को आईजी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विनोद कुमार सिंह कानपुर में एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाए गए। प्रदीप कुमार एसपी EOw बनाया गया जबकि कासिम आब्दी कानपुर के DCP बने। मनोज कुमार अवस्थी एसपी लॉ ऑर्डर पुलिस की हैडक्वाटर बने।
उपेंद्र कुमार अग्रवाल अभी लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। अब उनका ट्रांसफर कर पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जा रही है। उपेंद्र कुमार 2005 बैच के आईपीएस-आरआर अधिकारी हैं। विनोद कुमार सिंह वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे और अब उन्हें अपर पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय, पुलिस कमिश्नरेट के पद पर कानपुर में ट्रांसफर किया गया है। 2007 बैच के आईपीएस-आरआर अधिकारी हैं।
अमित वर्मा इस समय पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ट्रांसफर के आदेश में उन्हें पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में ही संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय का भार दिया गया है। 2008 बैच के आईपीएस-आरआर अधिकारी हैं। बबलू कुमार 2009 बैच के आईपीएस-आरआर अधिकारी हैं, जो वर्तमान में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय में। तबादले के बाद उन्हें कानून एवं व्यवस्था में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
Advertisement
2015 और 2017 बैच के IPS अधिकारियों का तबादला
प्रदीप कुमार जो 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं, उन्हें वाराणसी में आर्थिक अपराध अनुसंधानम संगठन में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। इस समय वो लखनऊ में ANTF मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2017 बैच के IAS कासिम आबिदी को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के तौर पर भेजा जा रहा है। हालांकि, इस समय लखनऊ में सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं। वहीं मनोज अवस्थी को लखनऊ में कानून एवं व्यवस्था मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। फिलहाल वो शाहजहांपुर ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Farmer Protest : पंजाब पुलिस ने किसानों पर किया ताबड़तोड़ एक्शन तो भड़की BJP, कहा- CM मान को शर्म आनी चाहिए, उन्होंने वोट...
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 March 2025 at 07:01 IST