UP: महाकुंभ के बीच यूपी में आधी रात चली 'तबादले की आंधी', 31 IAS का ट्रांसफर, इन 14 जिलों के डीएम भी बदले

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 16 फरवरी को देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath ensured preparations for PM Modi's inauguration of India's first rapid transit system, RAPIDX, in Ghaziabad.
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के बीच योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार देर रात को 31 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसमें तीन मंडलों के कमिश्नर और 14 जिलों के DM शामिल हैं। लखनऊ के DM भी बदल गए हैं। विशाख जी राजधानी लखनऊ के नए जिलाधिकारी बने हैं।


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 16 फरवरी को देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। लखनऊ, मथुरा समेत 14 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। राज्य सरकार द्वारा इस आदेश को जारी किया जा चुका है। IAS विशाख जी को लखनऊ का नया DM बनाया गया है वो इससे पहले अलीगढ़ के जिलाधिकारी थे। वहीं, चंद्र प्रकाश सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है।

31 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर 

हाल ही में सचिव स्तर पर प्रमोट हुए लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के राकेश कुमार सिंह अब मुख्मंत्री योगी के सचिव होंगे। बाराबंकी की डीएम सत्येन्द्र कुमार विशेष सचिव बनाए गए हैं। मेरठ, आगरा और अलीगढ़ में नए मंडायुक्त के साथ ही मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर के जिलाधिकारी बदले हैं।

तीन नए मंडलायुक्त नियुक्त 

सेल्वा कुमारी को सचिव,  नियोजन एवं महानिदेशक नियुक्त किया गया है अर्थ एवं संख्या का। वहीं, नरेंद्र प्रसाद पांडेय को प्रयागराज राजस्व परिषद का सदस्य (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा ऋषिकेश भास्कर यशोदा को मेरठ का मंडलायुक्त, शैलेंद्र कुमार सिंह को आगरा का मंडलायुक्त, चंद्र प्रकाश सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रुति को बुलंदशहर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi: कड़ाके की ठंड के बीच देर रात AIIMS पहुंचे राहुल गांधी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड