अपडेटेड 8 March 2024 at 10:21 IST

CM योगी की दो टूक- 'अयोध्या में आ गए भगवान राम... अब अपराधियों का होगा राम नाम सत्य'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के अपराधियों का राम नाम सत्य करने का ऐलान किया है!

Follow : Google News Icon  
UP CM Yogi Adityanath.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image: PTI

CM Yogi Warns Criminals:  सीएम योगी ने कहा है कि यूपी में अब राम आ गए हैं। अब प्रदेश में अपराधियों का राम नाम सत्य होना तय है। सूबे में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कही। इससे पहले संतकबीर में सार्वजनिक सभा में भी उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा था कि उनसे गलत व्यवहार करने वाले या छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों का राम नाम सत्य हो जाएगा।

योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प की सिद्धि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बदमाशों को दो टूक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हमारा अन्नदाता किसान जब आपस में मिलता है तो राम-राम कहता है। अयोध्या में रामलला भी आ गए हैं और प्रदेश के अपराधियों का राम नाम सत्य भी हो गया है। उत्तर प्रदेश में सभी कार्य श्रीराम का नाम लेकर चल रहा है, इसलिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये डबल इंजन की सरकार उनके हर काम के लिए संकल्पित है। सरकार ने अप्रैल 2023 से मुफ्त बिजली देने का वादा पूरी किया है।

'अब किसान सुरक्षित है'

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में न किसान सुरक्षित था, न उसकी फसल। न बिजली मिलती थी और न किसान का सम्मान होता था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए कृषक बिल माफी के इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने जा रही है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि प्रदेश के वित्तमंत्री, कृषि मंत्री, ऊर्जा मंत्री, मुख्य सचिव, बिजली विभाग के अधिकारी, किसान यूनियन के नेता सभी यहां मौजूद हैं।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा-  ऐसा संयोग बहुत कम मिलता है। भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है। यह तभी संभव है, जब किसान खुशहाल हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के प्रयास का नतीजा है कि देश में होने वाले कुल उत्पादन में 20 फीसदी से ज्यादा उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश करता है। इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।

संत कबीरनगर में बहन बेटियों को दिलाया था भरोसा

इसी साल फरवरी में सीएम संतकबीर नगर में थे। तब उन्होंने बहन बेटियों के साथ गलत हरकत करने वालों को सीधा अल्टीमेटम दिया था। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हुआ था। इसमें वो प्रदेश में महिला सुरक्षा की करते नजर आए थे। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा था कि अगर किसी ने बदमाशी करने का प्रयास किया, किसी बहन-बेटी को छेड़ने की कोशिश की, तो अगले चौराहे पर पुलिस उसे दबोच लेगी... वह भाग नहीं पाएगा। तब उसका राम नाम सत्य हो जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें- PM Modi Assam Visit: असमवासियों ने जलाए एक लाख दीपक, लिखा- आपका स्वागत है
 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 8 March 2024 at 09:43 IST