LIVE BLOG

UP Board Result 10th 12th 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में यहां ऐसे करें चेक और डाउनलोड

UPMSP Result 2025 10th 12th: यूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट 2025 का इंतजार अब खत्म हो गया है। आप इस लिंक पर क्‍लिक कर रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Board Result 2024 Date
कब आएगा यूपी बोर्ड 2024 रिजल्ट | Image: PTI

Uttar Pradesh Board Result 2025: यूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट 2025 का इंतजार अब खत्म हो गया है।  रहे छात्रों उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद  (UPMSP)  ने  यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। स्‍टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। 
 


मैसेज से 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • छात्र सबसे पहले अपने मोबाइल फोन के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • यहां UP12<रोल नंबर> टाइप करें।
  • इसे 56263 पर भेज दें।
  • रिजल्ट एसएमएस अलर्ट के रूप में मैसेज बॉक्स में आ जाएगा।

12वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने लड़कों पछाड़ दिया है। उनका रिजल्ट लड़कों के मुकाबले बेहतर है। लड़कियों का रिजल्ट 86.37 प्रतिशत तो लड़कों का रिजल्ट 76.60 प्रतिशत है।
 


Advertisement

दूसरे स्थान पर 4 परीक्षार्थी

बच्चा राम यादव स्कूल प्रयागराज की महक जायसवाल- 97.20 प्रतिशत

दूसरे स्थान पर 4 परीक्षार्थी रहे हैं इनके अंक- 96.80 प्रतिशत

साक्षी, आदर्श यादव, सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तानपुर, शिवानी,अनुष्का सिंह
 


प्रयागराज की महक जायसवाल ने 12वीं में किया टॉप

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।


Advertisement

10वीं में यश प्रताप सिंह ने टॉप किया

उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 10वीं में 90.11% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं 97.83% लाकर यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज दोपहर 12:30 बजे नतीजे घोषित किए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेश डॉ. महेंद्र देव ने परिणामों की घोषणा की। इस दौरान रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास प्रतिशत, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जिला-वार परिणामों के आंकड़े भी जारी किए गए।


ऐसे करें अपना रिजल्‍ट चेक

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद कक्षा 10वीं के छात्र यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 लिंक और 12वीं के छात्र यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें।
  • अपना रिजल्ट देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
  • ऐसा करने के साथ ही यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल और यूपी बोर्ड 12वीं यानी इंटरमीडिएट रिजल्ट आपकी स्‍क्रीन पर आ जाएगा।
  • प्रिंट आउट लेना चाहें तो प्रिंट का बटन दबाकर ले लें। 
     

टॉपर्स लिस्ट वेबसाइट

रिजल्‍ट जारी होने के साथ ही दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स के नामों की घोषणा भी की जाएगी। जो भी स्टूडेंट्स राज्य में टॉप करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से नकद प्रोत्साहन राशि के साथ ही लैपटॉप/ टैबलेट देकर सम्मानित किया जायेगा। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स लिस्ट वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी।
 

Published By:
 Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड