UP: बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार इनोवा, 4 की मौत; कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे कार सवार

बाराबंकी के सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार इनोवा कार ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबिक 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
car trailer collision sultanpur lucknow expressway
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ्तार इनोवा | Image: Representative Image

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। एक तेज रफ्तार इनोवा कोर ट्रेलर में पीछे जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबिक 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बीती रात हुआ।

बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखरा गांव के पास सुल्तानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि तेज रफ्तार इनोवा कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार चकनाचूर हो गई।

ट्रेलर में पीछे से जा घुसी इनोवा कार

इनोवा सवार सभी लोग उत्तराखंड स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। देर रात करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई। टक्कर के बाद इनोवा के परखच्चे उड़े गए। कार को काटकर लोगों को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे में 4 लोगों की मौत

हादसे में मृतकों की पहचान राहुल, राहुल कुमार, सत्यम और ट्रक खलासी सूरज यादव के रूप में हुई है। घायलों में चंदन सिंह, पंकज और प्रशांत शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों में चंदौली, गाजीपुर, बलिया और सुल्तानपुर के युवक शामिल।

Advertisement

तेज रफ्तार की वजह से हादसा

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और रात के अंधेरे में दृश्यता कम होना हादसे की मुख्य वजह हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  BREAKING: दिल्ली से बिहार जा रही बस एक्सप्रेसवे पर पलटी, 6 लोगों की मौत

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड